ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल, भागलपुर रेफर
गोड्डा, मार्च 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार को स्थानीय सिद्धू-कान्हू चौंक के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी गांव के चंदेश्वरी पासवान के 20 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार पासवान के रूप में हुई। जो अपने गांव से बाइक पर बाराहाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल युवक को मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने उसका उपचार किया एवं गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.