बुलंदशहर, मार्च 29 -- क्षेत्र के बीबी नगर मार्ग पर ग्राम करोठी के समीप शनिवार रात्रि को एक ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक की उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हापुड़ के पलवाड़ा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र ट्रैक्टर लेकर बीबी नगर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही ट्रैक्...