ट्रैक्टर और ट्रक की सीधी टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद, सितम्बर 8 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में ट्रैक्टर मालिक अमित पांडेय ने सदर थाने में आवेदन देकर ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.