ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में दो घायल
वाराणसी, मई 12 -- हरहुआ, संवाद। क्षेत्र के सातोमहुआ के पास फोरलेन पर मंगलवार तड़के ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। वहीं ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ जाने से उसके पीछे आया ट्रक उसमें जा भिड़ा। दो लोग मामूली घायल हो गए। बनियापुर निवासी सुनील यादव मंगलवार तड़के 3:30 बजे ट्रैक्टर पर बालू लादकर बाबतपुर पहुंचाने जा रहे थे। सातोमहुआ के अचानक पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में इतनी जोर का धक्का मारा कि ट्रैक्टर सड़क किनारे नाली पारकर एक मकान से टकरा गया। इधर ट्रैक्टर में धक्का मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए फंस कर रुक गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पीछे काला तिरपाल बंधा था। एक घंटे बाद पीछे से आ रहा ट्रक भी उसमें पीछे से भिड़ गया। ट्रक चालक सुनील चौधरी और खलासी अरुण सिंह निवासी पारस पट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.