हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। चीनी मिल में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों और ट्रकों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। ताकि कोहरे के वक्त लाइट पड़ते ही इन वाहनों के आवागमन की जानकारी आगे-पीछे से आने वाले वाहन चालकों को हो सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन अरविंद कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी से दिनांक 31 जनवरी 2026 तक) के अन्तर्गत अभियान चला। शीत ऋतु में घने कोहरे एवं धुन्ध के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु चीनी मिल में गन्ने की ढुलाई के लिये ट्रैक्टर-ट्रालियों एव ट्रकों में मानक के अनुरूप रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया। वाहन स्वामी, चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि बैक लाइट, ब्रेक लाइट, नम्बर प्लेट, हेड लाइट खराब है तो ठीक कराएं। जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी दशा में वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.