फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद । शमसाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के दंपति और उनके दो बेटे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान अमृतपुर निवासी राजेश , उनकी पत्नी मीना तथा बेटों अनुपम और आशीष के रूप में हुई है। परिवार मंगलवार को किसी काम से शमसाबाद क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात कार से वापस घर लौटते समय गांव मुरैठी के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी स्कॉर्पियो, किशोरी समेत तीन की मौत, पांच गंभीर रूप ...