जौनपुर, फरवरी 6 -- बदलापुर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव स्थित वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे 731 पर गुरुवार की सुबह लगभग तीन बजे के करीब एक इनोवा और ट्रैक्टर ट्राली की भिडंत में जहां एक किशोर की मौत हो गई वहीं नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी मधुबन गौतम बैंड पार्टी चलाते हैं। गुरुवार को सुजानगंज किसी शादी समारोह से बैंड बजाकर वापस ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। घर से महज आठ सौ मीटर पहले पूरा मुकुंद गांव के पास डिवाइडर तोड़कर सुल्तानपुर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ट्रैक्टर से जा भिड़ी। जिससे ट्रैक्टर में सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.