देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। धक्के से ऑटो पलट गया व उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल पुनासी गांव निवासी दामो तुरी, नागेश तुरी, चांदनी देवी व लता देवी शामिल है। बताया कि सभी शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो में धक्का मार दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी ...