ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत
उरई, जून 6 -- एट। थाना क्षेत्र में मिट्टी भरी ट्रॉली लेकर घर लौट रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक युवक की मौत हो गई। हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि पिरौना निवासी 27 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव उर्फ गोलू पुत्र भारत यादव ट्रैक्टर से मिट्टी भरने गया था। वापसी में माइनर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उसने अचानक ब्रेक लगाए। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और मिट्टी से लदी ट्रॉली खेत में पलट गई। धर्मेन्द्र ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेन्द्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.