गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार को बिना नंबर प्लेट चल रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने का अभियान चलाया। परिवहन विभाग के समन्वय से चलाए गए इस अभियान में एसडीएम ने बिना नंबर प्लेट अंधाधुंध गति से चल रहे कुल एक दर्जन ट्रैक्टरों को पकड़ा। इन सभी वाहन मालिकों पर कुल मिलाकर दो लाख रुपए से अधिक का ऑन-स्पॉट जुर्माना किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और परिवहन से जुड़े संगठित अपराधियों का मनोबल तोड़ने के लिए सख्ती की जा रही है। उनके अवैध वाहनों से होने वाले किसी भी दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच वह अपने स्तर से स्वयं करेंगे। उक्त अभियान के दौरान जो तथ्य सामने आए उसके अनुसार ज्यादातर मामलों में ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं था। साथ ही सभी ट्रैक्टरों में ट्रॉली लगी हुई थी, जो कि प्राथमिक दृष्टि में मिट्टी एवं बालू के अवै...