अलीगढ़, फरवरी 28 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली पुलिस प्रशासनिक सख्ती के बीच ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से जुड़े पदाधिकारीयो ने कोतवाली पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई । पुलिस ने क्षेत्र में ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर हटवाने की कार्रवाई की थी । इसी क्रम में कुछ ट्रैक्टरों से लाउडस्पीकर उतार दिए गए। इस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण फौजी के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से मुलाकात की। किसान नेताओं ने कोतवाल सत्यवीर सिंह से कहा कि यदि किसी प्रकार का नियम उल्लंघन है तो पहले हिदायत दी जाए, सीधे कार्रवाई से किसानों में असंतोष फैलता है। उनका कहना था कि बगैर पूर्व सूचना ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.