ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा,चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे
सुल्तानपुर, मई 30 -- बल्दीराय संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोल 80.200 पर शनिवार की दोपहर चालक को झपकी आने से ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलरअनियंत्रित होकर डीवाडर से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बचे। पता चला ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टर पंजाब से असम ले जाए जा रहे थे। इस दौरान चालक ने पूर्वाचल एक्सप्रेस वे से होकर अपनी मंजिल को तय कर रहा था। इस हादसे में ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोल 80.200 के पास शनिवार की दोपहर यह घटना घटी। ट्रेलर पर 12 से अधिक ट्रैक्टर लदे थे, वाहन पंजाब से असम के गुवाहाटी जा रहा था। बताया जा रहा है हादसे के समय ट्रेलर की रफ्तार भी तेज थी। तभी अचानक से चालक को झपकी आ गई। इस दौरान चालक स्टेयरिंग पर निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.