मैनपुरी, अगस्त 13 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनरतले किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ और अगस्त क्रांति के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर सैकड़ों किसान लगभग 50 से अधिक ट्रैक्टर लेकर विकास भवन के पास एकत्रित हुए। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च कलक्ट्रेट तक निकालते हुए किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने कहा कि किसानों, कृषि श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों, ग्रामीण मजदूरों, आदिवासियों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और मेहनतकश तबकों को उचित लाभ दिया जाए। यह भी पढ़ें- किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज...