ट्रैकिंग हादसाः बर्फ में फंसी बड़ी बहन को बचाने के लिए छोटी ने अपने कपड़े तक पहना दिए थे
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तरकाशी में हिमस्खलन में जान गंवाने वाली दोनों बहनें अंतिम क्षण तक जिंदगी के लिए संघर्ष करती रहीं। बड़ी बहन की जान बचाने के लिए वर्तिका ने अपने शरीर के कपड़े भी दीपिका को पहना दिए थे। जब सर्च टीम को दीपिका का शव मिला तो उसके शरीर पर अतिरिक्त कपड़े भी मिले, जो वर्तिका के बताए जा रहे हैं। हालांकि, भीषण ठंड और हिमस्खलन के चलते दोनों की सांसें थम गईं। हिमस्खलन के चलते वर्तिका के सिर और हाथ में भी गंभीर चोट आई थी। बुधवार को दोनों के शव मिलने पर उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम सात बजे लखनऊ के लिए एंबुलेंस से रवाना कर दिया गया था। भाई अतुल गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बहनों के शव गुड़ंबा में गायत्री पुरम स्थित घर लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- .तो बच जातीं मेरी दोनों बेटियां, ट्रैकिंग हादसे में मौत पर छलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.