ट्रैकमैन को टेक्नीशियन का दर्जा देने की उठी मांग
जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने ट्रैकमैन को टेक्नीशियन का दर्जा देने और उसका ग्रेड पे 4200 करने की मांग उठाई है। रेल कर्मचारियों के 14 सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली में सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। चक्रधरपुर मंडल मेंस यूनियन के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में टाटानगर से दर्जनों रेल कर्मचारी शामिल होंगे। रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा पुराने पेंशन स्कीम को शुरू करने, रेलवे में निजीकरण बंद करने समेत कई मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- रेल जीएम का स्वागत कर मेंस कांग्रेस ने बताई कर्मचारियों की समस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.