ट्रैकमैन के साइकिल भत्ता एरियर भुगतान पर श्रम आयुक्त सख्त
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के ट्रैकमैन कर्मचारियों के लंबित साइकिल मेंटेनेंस भत्ता (एरियर) के भुगतान का मामला एक बार फिर श्रम आयुक्त की अदालत में उठा। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमैन यूनियन के अनुसार करीब एक वर्ष से श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में रेलवे प्रशासन के साथ इस मुद्दे पर वार्ता चल रही है।बुधवार को हुई सुनवाई में श्रम आयुक्त ने रेलवे प्रशासन को ट्रैकमैन कर्मचारियों के एरियर का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए। यूनियन का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया अब कार्मिक विभाग के माध्यम से होने के कारण तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। इस पर श्रम आयुक्त ने सभी बाधाओं को दूर कर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है।यूनियन के जोनल महामंत्री राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। श्रम आयुक्त ने इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.