मेरठ, अप्रैल 7 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के लुत्फुल्लापुर बक्सर निवासी रेलवे ट्रैकमैन विवेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पत्नी, ससुर और साले पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। चार जनवरी विवेक ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। मुंडाली गांव के पास उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी गई। मृतक के पिता महेंद्र सिंह का आरोप है कि विवेक और उसकी पत्नी गुंजन के बीच पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद गुंजन ने न तो अस्पताल जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.