ट्रैकमैन की एकजुटता से ही हक-अधिकार की लड़ाई मजबूत होगी
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर के स्थापना दिवस के अवसर पर अनवरगंज स्थित मनोरंजन हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ट्रैकमैन के श्रम और सतर्कता से ही रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था कायम रहती है। ऐसे में ट्रैकमैन के हक, अधिकार और सम्मान को बरकरार रखना जरूरी है। मुख्य अतिथि नरेंद्र पांचाल, सुरेश यादव, अजय कुमार सरोज और उपेंद्र यादव ने रेलवे के ट्रैकमैन एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं, हक-अधिकार, सम्मान, पदोन्नति और बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैकमैन अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर तय मंच पर अपनी मांगों को मजबूती से रखें। सम्मेलन में एनसीआर जोन के झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल से आए ट्रैकमैन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.