जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के सहयोग से ट्रैकन इंटरनेशनल द्वारा आयोजित मैराथन में सुब्रमणियम श्रीनिवासन ने दूसरी बार क्वालीफाई कर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के तहत उन्होंने अक्टूबर 2025 में दिल्ली में 21.97 किमी, दिसंबर में कोलकाता में 25 किमी और जनवरी 2026 में मुंबई में 42.95 किमी की दौड़ पूरी की। ट्रैकन मैराथन में चारों शहरों की दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा करना होता है। श्रीनिवासन ने यह उपलब्धि लगातार दूसरी बार हासिल करके जमशेदपुर का गौरव बढ़ाया है। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.