फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- फरीदाबाद, अभिषक शर्मा। कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित ऑल एज ग्रुप (बालक एवं बालिका) ट्रैंपोलिन एवं टंबलिंग नेशनल जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर इतिहास रचा। खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता की बालिका वर्ग के मिनी आयुवर्ग की टीम चैंपियनशिप में भूमिका, सान्वी छाबड़ा, शानवी रुहल और ऐरल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के टीम चैंपियनशिप में अर्थ शर्मा, शिव शर्मा, युग अभिषेक और यथार्थ शर्मा की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालकों की सब-जूनियर टीम चैंपियनशिप में शौर्य राजपूत, ध्रुव सिसोदिया, विर...