ट्रेवल कारोबारियों ने डीएम का दिया धन्यवाद
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। ट्रेवल कारोबारियों ने लग्जरी वाहनों एवं अन्य बसों में मिली अनियमितता के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत किया है। ट्रेवल कारोबारियों ने जहां जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया है। वहीं, परिवहन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोमवार को गंभीर अनियमितता मिलने पर 45 बसों का चालान किया था जबकि छह बसों को सीज भी किया था। इस कार्यवाही पर ट्रेवल से जुड़े कारोबारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बैठक कर ट्रेवल कारोबारियों ने जहां जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश पर हुई कार्यवाही पर प्रसन्नता जतायी साथ ही परिवहन विभाग की कार्यशैली को लेकर भी तीखी टिपण्णी की है। यह भी पढ़ें- ट्रेवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.