सोनभद्र, मार्च 29 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर बैरपान के निकट ट्रेलर-कार की भिड़न्त में कार चला रहे एनसीएल दुद्धीचुआ कर्मी हेमन्त और उनकी परिजन घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक हाइवे पर वाहन को किसी मवेशी को बचाने में कार गलत साइड आ गयी और टक्कर बचाने में दोनों वाहन पलट गये। कार सवार कुछ लोगो को मामूली चोंट आयी है जिन्हे प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...