कौशाम्बी, फरवरी 26 -- सैनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर लोंहदा गांव के समीप बुधवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में डीसीएम चालक को गंभीर चोटें आई थीं। देर रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बलवंत डीसीएम चालक था। बुधवार की शाम वह डीसीएम में कानपुर से माल लोड कर प्रयागराज जा रहा था। लोंहदा गांव के समीप हाईवे किनारे एक ट्रेलर खड़ा था। पीछे से आई डीसीएम अनियंत्रित होकर इसी से टकरा गई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकलवाया था। इलाज के लिए उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.