आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित कांडरबेड़ा मोड़ के पास बाइक ने खड़ी ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार नीमडीह के चलियामा स्थित बांधडीह निवासी श्रीकांत सिंह एवं नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी को हल्की चोट लगी है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली घटना स्थल पहुंचे। हरेलाल महतो के निजी एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। शेखर गांगुली ने बताया कि हाईवे पर बेतरतीब तरीके से खड़े बड़े वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। यह भी पढ़ें- ससुराल आए युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। यह भी पढ़े...