ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिटी। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कप्तानगंज नौरंगिया रोड पर सोमवार की रात ईदगाह के पास रामकोला थाना क्षेत्र के लालाछपरा गांव निवासी साहिल (17) व इरफान (18) एक बाइक पर सवार हो कर पनियहवा रिश्तेदारी में से घर वापस जा रहे थे। पकड़ियार गांव में रोड के किनारे खाली ट्रेलर हसमुद्दीन के दरवाजे के सामने खड़ा था। वहां बहुभोज था। भीड़ थी। कप्तानगंज के तरफ से एक चारपहिया नौरंगिया के तरफ जा रही थी। गाड़ी की लाइट से बाइक सवार डिस्टर्व हो गए और बाइक लेकर खाली ट्रेलर से टकरा गए। दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा भेजवाया, वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.