मिर्जापुर, जनवरी 9 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई सुंदरपुर तिराहे के पास गुरुवार की सुबह ट्रेलर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोट आई। जबकि सवार यात्री बाल बाल बच गए। बस अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को रवाना किया। चंदौली के चकिया बबुरी से लगभग 40 यात्रियों को लेकर रोडवेज की बस मिर्जापुर आ रही थी। बस चालक 45 वर्षीय पुष्पराज सिंह जैसे ही चुनार के जमुई स्थित सुंदरपुर तिराहा मोड़ पर पहुंचा। सुबह घना कोहरा छाया था। कोहरे के कारण सामने आ रही टे्रलर दिखाई नहीं दी। जिससे बस की टे्रलर से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक जख्मी हो गया। सवार यात्री बाल बच गए। वहीं ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस वाहन कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.