ट्रेलर से टकराई डीसीएम, दो मरे, नौ घायल
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार अपराह्न डीसीएम आगे जा रहे ट्रेलर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम चालक और उस पर सवार छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के बरई बेलास निवासी 30 वर्षीय सोनू, उसकी पत्नी 25 वर्षीय गोसया, छह वर्षीय पुत्री इरम, बेटा दो वर्षीय सैजान, 16 वर्षीय समीर, 18 वर्षीय काले, 15 वर्षीय राहुल, 20 वर्षीय अशरफ, उसकी पत्नी 18 वर्षीय जरीना दो साल से बिहार के आरा जिले के बबुरा थाना क्षेत्र निवासी महेश सिंह के भट्ठे पर ईंट पथाई करते हैं। उनके साथ बहराइच जिले के दरगाह थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.