मिर्जापुर, मार्च 15 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्तरा फ्लाईओवर ब्रिज पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति पुल से 20 फीट नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाईओवर ब्रिज का डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रेलर लटक गया। उसका चालक भी चोटिल हो गया। ट्रेलर चालक वाहन में फंसी बाइक को करीब 50 मीटर दूर घसीटते लेकर चला गया।गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हरीबल्लवपुर तिवारीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज चौधरी अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीता और बेटी 12 वर्षीय सौम्या के साथ बाइक से मध्यप्रदेश जा रहे थे। मध्य प्रदेश के रीवां जिले में वह परवल की खेती किया हैं। मनोज दोपहर बाइक लेकर जैसे ही लालगंज के बस्तरा फ्लाईओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.