मिर्जापुर, मार्च 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता । अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे ट्रेलर की चपेट में आने से मां और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर चालक बाइक सहित फंसे तीनों शव को लगभग सौ मीटर तक घसीटता चला गया। जिससे तीनों शव क्षत विक्षत हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। अहरौरा के अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी 28 वर्षीय वेदवती देवी अपने बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर 19 वर्षीय अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी। अनुराग बाइक लेकर जैसे ही रोशनहार के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक समेत तीनों ट्रक के नीचे फंस गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.