गाजीपुर, फरवरी 26 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर चट्टी के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद एक बाइक पर सवार पति, पत्नी और दो बेटियां गिर गए। इसी दौरान पिछे से आ रहे ट्रेलर ने मां और दो बेटियों को कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर बरेसर और करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बैरान गांव निवाली 40 वर्षीय रंजीत चौरसिया अपनी पत्नी 37 वर्षीय कुसुम देवी और दो पुत्री आठ वर्षीय अनन्या, छह वर्षीय प्रीति को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में रसड़ा बलिया जा रहे थे। बाराचवर चट्टी के पास पहुंचने पर उन्होंने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.