मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में मंगलवार को ट्रेलर से कुचलकर बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र की मौत हो गई। वह प्रायोगिक परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासी 21 वर्षीय पीयूष यादव पुत्र बजरंगी यादव आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र था। सुबह कालेज में प्रायोगिक परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर दोपहर लगभग एक बजे बाइक से घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट के पथरौरा गांव के पास पहुंचा। तभी अहरौरा से नरायनपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी चालक की मौत जिससे वह सड़क पर गिर गया। ट्रेलर की चपेट में आने ...