गाजीपुर, अप्रैल 7 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वीर अब्दुल हमीद सेतु की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरे ट्रेलर के लापता खलासी 20 वर्षीय बिट्ठल गुप्ता की तीसरे दिन सोमवार को भी देर शाम तक तलाश होती रही। करीब 60 घंटे बीत जाने के बावजूद राहत एवं बचाव दल को सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं गंगा में डूबे ट्रेलर को निकालने का भी इंतजाम नहीं हो सका है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर मोर्चा संभाला। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह तथा सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में नदी के तेज बहाव और अत्यधिक गहराई के बीच लगातार करीब 6 घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने आधुनिक तकनीकों थंडरिंग, कांटेदार सर्च और स्कूबा डाइविंग-का सहारा लेते हुए गंगा में लगभग 35 किलोमीटर के दायरे में गहन तलाश की, लेकिन लापता खलासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.