गोरखपुर, मई 31 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी ट्रेलर मालिक ने अपने खलासी पर गाड़ी और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजेश यादव ने जनसुनवाई में शिकायत देकर बताया कि 25 मई की रात खलासी ट्रेलर लेकर बिहार बालू लादने जाने की बात कहकर निकला था। उसके साथ 30 हजार रुपये नकद भी दिए गए थे। रास्ते में 17,800 रुपये का डीजल भरवाने का भुगतान भी ऑनलाइन किया गया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और ट्रेलर का पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी मालिक का चालक ही लेकर गया है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...