ट्रेलर व कार की भिड़ंत में सिद्धार्थनगर के बुजुर्ग की मौत
बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के गौरा तिराहे पर ट्रेलर व कार में भिड़ंत हो गई। कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में चल रहा है। सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार थानाक्षेत्र के पठान पुरवा निवासी प्रेम शंकर दूबे अपने परिवार के साथ कार से अयोध्या एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे गौरा तिराहे पर वह पहुंचे ही थे कि मनौरी से आ रहे एक ट्रेलर के मुड़ने के दौरान ट्रेलर व कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए वही ट्रेलर का अगला बायां टॉयर फट गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दूबे ने कार सवार सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने जांच के बाद 80 वर्षीय वृद्ध महिला फूलकेशरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.