बहराइच, अप्रैल 8 -- तेजवापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली के बहराइच लखनऊ हाईवे के गोलवा घाट पर बुधवार सुबह करीब सात बजे सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलते ही टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि लखनऊ की ओर से बहराइच आ रहा ट्रेलर पीछे से रोडवेज बस से टकरा गया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.