ट्रेलर में फंसा रहा खलासी का शव, कड़वा तेल की मची लूट
बहराइच, मई 22 -- बहराइच/मोतीपुर। नानपारा लखीमपुर हाइवे के रायबोझा पुल के पास शुक्रवार दोपहर में बेकाबू रफ्तार से आ रहे ट्रेलर व ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर भीषण थी। उसी में फंसकर खलासी की मौत हो गई। उसका शव लटका रहा पर तमाशबीन बचाने के बजाय कड़ुआ तेल लूटने में जुटे रहे। कुछ रील बनाते रहे। सूचना पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ क्रेन सहित पहुंचे। ट्रेलर में फंसे खलासी के शव को निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के रायबोझा गांव के पास स्थित पुल पर शुक्रवार दोपहर लखीमपुर की ओर से आ रहे पत्थर गिट्टी लोड ट्रेलर की विपरीत दिशा से आ रहे सरसो तेल लोड ट्रक से भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेलर में फंसा रहा खलासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.