ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, 23 यात्री जख्मी
उन्नाव, मई 17 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित रघुरामपुर गांव के पास रविवार सुबह सवारियों से भरी बस पीछे से ट्रेलर में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस सवार कुल 23 यात्री घायल हुए। बांगरम सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद 6 लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर यूपीडा टीम व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को राहत पहुंचाई।
दुर्घटना का विवरण बतातें चलें कि चालक मंजीत कुमार एक निजी कंपनी की बस में लगभग 40 सवारियां लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहा था। रविवार सुबह जब वह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के निकट पहुंचा तो किसी तरह बस से नियंत्रण खो बैठा। जिससे चलती बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.