ट्रेलर में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, चालक घायल
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा स्थित भोला चौराहे के समीप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डाक कंटेनर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे जा टकराया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा ट्रेलर भोला चौराहे के पास बने ब्रेकर पर पहुंचते ही चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामनरेश पुत्र गोरेलाल, निवासी कानपुर, केबिन में फंस गया। कंटेनर में पार्सल लदा था। सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.