ट्रेलर में घुसी हाइवा, केबिन में फंसा चालक
भदोही, मई 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा के समीप शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। टोल टैक्स कटवाने के लिए वाहनों की लगी कतार में चल रहे ट्रेलर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही हाइवा संख्या अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामबाबू 32 पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम खमारा थाना अतर्रा जिला बांदा केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- बाउंड्री तोड़ मंदिर में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक कर्मचारियों ने क्रेन और कटर मशीन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.