इटावा औरैया, मार्च 23 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम जगमोहनपुर के पास सोमवार तड़के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक एसी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।आशंका है कि चालक को झपकी आने से बस नियंत्रण से बाहर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.