वाराणसी, अप्रैल 4 -- हरहुआ। फोरलेन ओवरब्रिज पर बीती देर रात ट्रेलर में पीछे से तेज रफ़्तार कार के भिड़ जाने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात 2 बजे ट्रेलर वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रहा था। काजीसराय के पास ओवरब्रिज से उतरते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में टक्कर मारकर फंस गयी। घटना के बाद ट्रेलर चालक ने वाहन रोककर कार में फंसे चालक को निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानन्द द्विवेदी ने चालक को पीएचसी हरहुआ भेजा, जहां उसकी हालत खराब होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एक बाइक सवार ने बताया कि उक्त कार से रास्ते में उसको भी टक्कर लगने से बची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.