ट्रेलर-बाइक से टकराई, खरसावां के युवक की मौत
आदित्यपुर, जून 22 -- ग़म्हरिया। कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर स्थित आईओसी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खरसावां के लाखनडीह निवासी जयपाल सिंह लोहार (34) के रूप में हुई है। घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे की बताई गई है। बताया गया कि चौका से सरायकेला की ओर जा रहे दोनों वाहनों में बाइक के ओवरटेक के क्रम में ट्रेलर के नीचे जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईओसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक सवार अचानक ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- यूपी में ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, बक्सर के दो दोस्तों की हुई मौत दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.