सोनभद्र, मार्च 17 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत मिसिरा गांव मे मुख्य हाइवे पर मंगलवार शाम लगभग 6:45 बजे कोयला लोड ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार 22 वर्षीय युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।बाइक चला रहे पिता भी दुर्घटना में घायल हो गये जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया और आक्रोशित परिजनों व जनता ने मुख्य हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल नयन दुबे व बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने आक्रोशित लोगो कों समझाने की काफी कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाइवे पर जाम जारी था और कई किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गयी थी। परिजनों कें मुताबिक रेहटा निवासी मृतक अंजू अपने पिता रवि शंकर पाण्डेय के साथ बाइक से शक्तिनगर से बीना की तरफ आ रहे थे कि पीछे से कोयला लोड ट्रेलर ने जोर दार टक्कर...