ट्रेलर पर डाल गिरने से यातायात बाधित
फतेहपुर, मई 9 -- खागा। किशुनपुर रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के पास किशनपुर रोड पर गुजर रहे ट्रेलर से टकराकर पीपल के पेड़ की डाल टूटकर गुजर रहे ट्रेलर के ऊपर जा गिरी। इस घटना के कारण मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा जिससे चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर नगर से किशुनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर हरदो गांव के पास पहुँचा उसकी बॉडी सड़क किनारे झुके पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीपल की एक भारी डाल टूटकर सीधे ट्रेलर के ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। डाल गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद चालक और खलास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.