वाराणसी, फरवरी 1 -- चौबेपुर, संवाद। चौबेपुर के पंडापुर में रविवार अलसुबह श्रद्धालुओं की कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी प. बंगाल से प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे थे। प. बंगाल के कूच बिहार जिले के शीतलकुची निवासी 32 वर्षीय कनक कुमार, पारितोष, दीपांकर और मदन देवदास कार से प्रयागराज के लिए निकले थे। रविवार अलसुबह जैसे ही चौबेपुर के पंडापुर गांव के पास पहुंचे। एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। वहां कनक कुमार की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को गंभीर हाल में भर्ती किया गया है। उधर, चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। कनक मछली बेचकर परिवार चलाता था। उसे दो बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.