ट्रेलर ने रोडवेज बस को पीछे से मारी टक्कर, बचे सवार
मऊ, मई 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अमिला क्षेत्र के थानाीदास मोड़ के पास वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रेलर ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही की दोनों वाहनों की गति नियंत्रित थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। लखनऊ रोडवेज बस का चालक राहुल कुमार शुक्रवार की शाम यात्रियों को लेकर दोहरीघाट से लखनऊ जा रहा था। रोडवेज बस शाम करीब 6 बजे अमिला के थानीदास मोड़ के पास पहुंची थी कि चालक ने सवारी उतारने के लिए ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से रोडवेज बस का पिछला हिस्सा जबकि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टेलर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.