ट्रेलर ने बाइक व स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल
महाराजगंज, जून 28 -- श्यामदेउरवा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के श्यामदेउरवा मुख्य चौराहे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार व बेकाबू ट्रेलर ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी व फिर स्कूटी सवार दो युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान स्कूटी ट्रेलर के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार व स्कूटी चला रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है。
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार परतावल से गोरखपुर की ओर तेज गति से जा रहा ट्रेलर श्यामदेउरवा मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही पहले ग्राम पंचायत रामपुर चकिया निवासी बेचू की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर छपिया निवासी अर्चना व साधना की स्कूटी से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.