सोनभद्र, फरवरी 13 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन नगर स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास शुक्रवार की भोर अनियंत्रित ट्रेलर ने छह दुकानों, चार बाइक और एक कार को रौंद दिया। इससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार की भोर डाला से एक टे्रलर राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। भोर में लगभग पौने चार बजे ट्रेलर जैसे ही चोपन नगर के गुरुद्वारा स्कूल के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दुकानों के टीन शेड और दीवारों के साथ ही वहां खड़ी बाइक और कार को रौंद दिया। ट्रेलर के दुकानों और वाहनों से टकराने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और यह मंजर देख अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.