मऊ, मई 4 -- घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर कल्याणपुर के समीप रविवार की रात करीब डेढ़ बजे एसयूवी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में एसयूवी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी पहुंचाया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद तौफीक उम्र 35 अपने दो साथियों करीमुद्दीनपुर के ही फरहान उम्र 23 व फहीम उम्र 18 के साथ अपनी एसयूवी से किसी कार्यवश मऊ गये हुए थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.