सिद्धार्थ, मार्च 20 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक गेट के सामने गुरुवार शाम तीन बजे एक ट्रेलर ट्रक का टायर फट गया। तेज धमाका जैसी आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। राजू, शब्लू, रविंद्र मौर्य आदि ने बताया कि ब्लॉक गेट के सामने एक होटल पर चाय पानी कर रहा था। इस दौरान सामने सड़क से सीमेंट लदा एक ट्रेलर ट्रक जा रहा था। उसका टायर अचानक फट गया। उससे निकली तेज़ आवाज़ बड़े धमाका जैसी लगी। लोगों को लगा गैस सिलेंडर फट गया है। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...